Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत की टी-20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ी जीत:नामीबिया को 93 रनों से हराया; ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

    1 day ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली। भारत ने अमेरिका को पहला मैच हराया था। गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। मैच का स्कोरबोर्ड मैच विनर्स भारत ने लगातार 10वां वर्ल्डकप मैच जीता, ऐसा करने वाली पहली टीम भारत इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार 10वां मैच जीता। भारत को आखिरी हार 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में एडिलेड के मैदान पर मिली थी। भारत पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट से आगे भारतीय टीम ग्रुप-ए में 2 जीत के साथ टॉप पर है। टीम के पास 4 अंक हैं, इतने ही अंक पाकिस्तान के पास भी हैं, लेकिन पाकिस्तानी टीम का नेट रन रेट भारत से बहुत कम है। इसी वजह से टीम इंडिया नंबर-1 पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड एक जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। USA और नामीबिया शुरुआती दोनों मैच हार गई हैं। मैच से जुड़े अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump vs Khamenei: America बटन दबाएगा, Iran का नक्शा बदल जाएगा? | Shubhankar Mishra | NDTV India
    Next Article
    Bangladeshi migrant avoids deportation from UK over jail term imposed under Sheikh Hasina

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment