Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले 5 हीरो:सैमसन ने लगातार 3 मैचों में फिफ्टी लगाई, बुमराह टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर

    21 hours ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम ने रविवार रात न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। वैसे तो इस ट्रॉफी के लिए सभी प्लेयर्स ने योगदान दिया, लेकिन कुछ प्लेयर्स ऐसे रहे, जिन्होंने कठिन परिस्थियों में प्रदर्शन करके खुद को साबित किया। इस स्टोरी में ऐसे ही 5 प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने भारत को टी-20 का वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस लिस्ट पहला नाम संजू सैमसन का रहा। उसके बाद जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे शामिल रहे। इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 5 हीरोज 1. बड़े मैचों में सैमसन ने फिफ्टी लगाई केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने टीम के लिए सभी मैचों में फिफ्टी लगाई। लीग स्टेज में प्लेइंग-11 के लिए स्ट्रगल कर रहे संजू को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेले गए करो या मरो मैच में मौका मिला। सैमसन ने बैटिंग के लिए चैलेंजिंग पिच में नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। इतना ही नहीं, सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89-89 रनों की पारी खेली। वे इस टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 2. बुमराह इस टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर्स जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके। इतना ही नहीं, वे इस टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर भी बने। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट झटके। सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की सटीक गेंदबाजी ने भारत को जीत दिला दी। गुरुवार को 254 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए थे। मैच इंग्लैंड के पाले में जाता दिख रहा था, तभी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। उन्होंने मिडिल ओवर्स में 2 ओवर फेंके और मात्र 14 रन देकर इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। यहां से भारत ने 7 रन से मैच जीत लिया। 3. ईशान किशन के नाम 3 फिफ्टी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी समय में टीम में चुने गए ओपनर ईशान किशन ने टूर्नामेंट में 3 फिफ्टी लगा दी। उन्होंने फाइनल मैच में 21 बॉल में 247.61 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए। किशन ने संजू सैमसन के साथ 48 बॉल पर 105 रन की साझेदारी की। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ ईशान ओपनिंग करने उतरे, लेकिन उनके सामने अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम को 175 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ईशान ने 77 रन बनाए। ईशान ने नामीबिया के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 9 मैचों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। इनमें 3 अर्धशतक शामिल रहे। वे भारत के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। 4. हार्दिक के नाम 217 रन के साथ 9 विकेट हार्दिक पंड्या ने बैट और बॉल दोनों से योगदान दिया। उन्होंने 9 मैचों में एक फिफ्टी के सहारे 217 रन बनाए। 160.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इतना ही नहीं, पंड्या ने 9 विकेट भी निकाले। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 गेंदों पर 225 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। बॉलिंग करते हुए फिर पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट का विकेट निकाल दिया। उन्होंने 19वें ओवर में 9 ही रन दिए और जीत दिला दी। 5. शिवम ने फाइनल में 225.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए भारत ने फाइनल मैच में 15 ओवर में 203 रन बना दिए थे। तब जिमी नीशम ने 16वें ओवर में संजू सैमसन (89 रन), ईशान किशन (52 रन) और सूर्यकुमार यादव (जीरो) को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद अगली 24 गेंद में 28 रन बने। ऐसे में टीम इंडिया का 250 भी पहुंचना मुश्किल लग रहा था। ऐसे में शिवम दुबे ने जिमी नीशम के ओवर में दो छक्के और 3 चौके लगाए। उनकी 8 बॉल पर 26 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल में 255 रन का स्कोर बनाया। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 25 बॉल पर 43 रन की पारी खेली। ----------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran’s Security Establishment Celebrates Mojtaba Khamenei’s Selection
    Next Article
    'Ghostbusters' star Jennifer Runyon passes away at 65

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment