Search

    Language Settings
    Select Website Language

    भाजपा की बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट' जारी:शाह बोले- चुनाव में वे कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवाती, विक्टिम कार्ड खेलती हैं

    17 hours ago

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया। शाह ने कहा, ‘इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।’ उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं।’ भाजपा बंगाल के लिए आज शाम को मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 4 बड़ी बातें 1. बंगाल का चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। पूरे देश की सुरक्षा एक प्रकार से बंगाल के चुनाव के साथ जुड़ी है। असम में भाजपा सरकार बनने के बाद असम से घुसपैठ लगभग समाप्त हो गई है। अब एक ही रास्ता बचा है, जहां से पूरे देश में घुसपैठिए फैलते हैं और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं। 2. सोनार बांग्ला का स्वप्न दिखाकर सिंडिकेट राज स्थापित कर बंगाल की जनता का शोषण करने वाले शासन की कहानी है। 3. टीएमसी के कुशासन में बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका है। ऊपर से नीचे तक आपराधिक सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे हैं। विकास के अभाव में बंगाल उद्योग के लिए एक प्रकार से कब्रगाह बन चुका है। 4. इस बार बंगाल की जनता ने तय किया है कि प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। यह चुनाव, जान जाने के भय से मुक्ति का चुनाव है। आजादी छिनने के भय से मुक्ति का चुनाव है। अपनी संपत्ति लुटने के भय से मुक्ति का चुनाव है। रोजगार छिनने के भय से मुक्ति का चुनाव है। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े 4 बड़े अपडेट्स पांचों राज्यों में चुनाव के सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    A 23-Year-Old Tradition Of Wedding Ceremony For Dead Son In Telangana
    Next Article
    भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ 'चार्जशीट' जारी की:शाह बोले- चुनाव में वे कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवाती, विक्टिम कार्ड खेलती हैं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment