Search

    Language Settings
    Select Website Language

    बांग्लादेश में IPL का प्रसारण हो सकता है:प्रसारण मंत्री बोले- देश में ब्रॉडकास्ट पर कोई रोक नहीं; पिछली सरकार ने बैन किया था

    12 hours ago

    बांग्लादेश ने IPL 2026 के प्रसारण को लेकर अपने रुख में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि अब देश में IPL के मैचों के प्रसारण की अनुमति दी जा सकती है। दरअसल, इससे पहले प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार ने IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। यह फैसला तब लिया गया था जब तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL टीम से बाहर किए जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिससे देश में नाराजगी बढ़ गई थी। सरकार करेगी समीक्षा बांग्लादेश के नए सूचना एवं प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा कि उनके देश (बांग्लादेश) में IPL के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है। इससे पहले, युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने क्रिकबज से बातचीत मे कहा था कि पिछली अंतरिम सरकार द्वारा IPL के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते डॉयचे वेले ने स्वपन के हवाले से कहा, IPL का प्रसारण करने के लिए किसी ने भी हमसे संपर्क नहीं किया। हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते। हम इसे व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे, और अगर कोई चैनल IPL का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर पॉजिटिव रूप से विचार करेंगे। BCCI ने रहमान को IPL से बाहर किया था 3 जनवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही थी। इसके बाद BCCI ने शाहरुख खान की IPL टीम KKR को मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। ------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़े… IPL की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही। पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ट्रम्प ने होर्मुज-स्ट्रेट को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रम्प’ कहा:फिर हंसते हुए बोले- माफ कीजिए गलती हुई; ईरान में अभी 3,554 टारगेट बचे, जल्द पूरे करेंगे
    Next Article
    Elon Musk Joins High-Level Modi-Trump Call Amid Iran War: Report

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment