Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बांग्लादेश में BNP ने चुनाव जीता, अबतक 162 सीटें जीतीं:खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का PM बनना तय; जमात को 45 सीटें

    1 day ago

    बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बहुमत मिल गया है। पार्टी ने 299 सीटों में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की है। पूर्व PM खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। रहमान ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, दोनों सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 पार्टियों के गठबंधन को अब तक सिर्फ 45 सीटें मिली हैं। जमात चीफ शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है। 3 सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है। अब 206 सीटों के नतीजे सामने आए हैं। आम चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 48% वोटिंग हुईं। मतदान 4:30 तक चला। अभी कुल मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं। बांग्लादेश में चुनाव की 6 तस्वीरें… बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान झड़पें हुई बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे। बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत ने नतीजों का इंतजार करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही यह देखा जाएगा कि जनादेश किस तरह का है। बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Water and oxygen aren’t enough: Scientists reveal two ‘must-have’ ingredients for life on other planets
    Next Article
    Republican slams Purdue University for hiring H-1B worker for $149,000 software engineer role

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment