Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बांग्लादेश चुनाव- BNP को बहुमत मिला, 151 सीटें जीतीं:जमात गठबंधन के खाते में 42 सीटें, बहुमत के लिए 150 का आंकड़ा जरूरी था

    1 day ago

    बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बहुमत मिल गया है। 299 सीटों पर हुए चुनाव में पार्टी ने 151 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। BNP चीफ तारिक रहमान दोनों सीटों से जीत गए हैं। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 पार्टियों के गठबंधन को अब तक सिर्फ 42 सीटें मिली हैं। जमात चीफ शफीकुर रहमान को ढाका-15 सीट से जीत मिली है। 2 सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत हुई है। आम चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 48% वोटिंग हुईं। मतदान 4:30 तक चला। अभी कुल मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं। बांग्लादेश में चुनाव की 6 तस्वीरें… बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान झड़पें हुई बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे। बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत ने नतीजों का इंतजार करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही यह देखा जाएगा कि जनादेश किस तरह का है। बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    NDTV Ground Report: ब्रिटेन में डॉक्टरी छोड़ चुनाव लड़ने ढाका की गलियों में क्यों उतरीं डॉ. तस्नीम जारा, जानें
    Next Article
    बांग्लादेश चुनाव- BNP को बहुमत मिला, 151 सीटें जीतीं:तारिक रहमान का अगला पीएम बनना तय; जमात गठबंधन के खाते में 42 सीटें

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment