Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बेंगलुरु में सॉफ्टेयर इंजीनियर महिला ने सुसाइड किया:खाना बनाने को लेकर सास से झगड़ा हुआ था, पति गिरफ्तार; कपल का 4 साल बेटा है

    9 hours ago

    कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला ने सास से झगड़ा होने पर सुसाइड कर लिया। घटना 4 मार्च को नॉर्थ बेंगलुरु के इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि सास-बहू का खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का नाम सुषमा (35) है, वह आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुकी है। उसके पति पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुषमा और पुनीत का शादी 5 साल पहले हुई थी, दोनों का 4 साल का बेटा भी है। सुषमा के परिवारवालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु में एक ही हफ्ते के भीतर यह किसी टेक प्रोफेशनल की आत्महत्या का दूसरा मामला है। सुषमा का परिवार बोला- बेटी से हर रोज झगड़ा करते थे सुषमा के पिता प्रभाकरमूर्ति ने बेटी के सुसरालपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी से हररोज झगड़ा किया जाता था। यह एक दिन का मामला नहीं था। बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब सुषमा की शादी हुई थी। तब हमने दहेज में ₹10 लाख कैश और गोल्ड दिया था। बेटी पहले नौकरी करती थी, शादी के बाद उसने जॉब छोड़ी थी। उसने एक कार भी खरीदी थी। दहेज को लेकर देश मे कानून देश मे दहेज के लिए प्रताड़ना को लेकर कई कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाती है: दहेज हत्या (IPC 304B): शादी के 7 साल के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और दहेज के लिए प्रताड़ना के साक्ष्य मिलने पर यह धारा लगाई जाती है। इसमें न्यूनतम 7 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। क्रूरता (IPC 498A): पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने पर यह धारा लागू होती है। दहेज निषेध अधिनियम: दहेज की मांग करने और देने, दोनों को अपराध की श्रेणी में रखते हुए जांच की जा रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में दहेज से परेशान प्रेग्नेंट इंजीनियर ने खुदकुशी की:परिवार बोला- 150g सोना दिया, पति जॉब छोड़कर पानीपुरी बेचने लगा; पुलिस ने गिरफ्तार किया बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिल्पा पंचांगमठ अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। मौत के समय वह प्रेग्नेंट थी। उसका एक 2 साल का बेटा भी है। मृतक की मां ने पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने दामाद को करीब 150 ग्राम सोना दिया था। लेकिन वह और पैसों की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Opinion: Opinion | How 12 'Insurers' Sitting In London Paralysed Hormuz - All With A Phone Call
    Next Article
    Emma Watson fashion tales

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment