Search

    Language Settings
    Select Website Language

    बेंगलुरु में प्रोफेसर ने स्टूडेंट को आतंकी कहा, सस्पेंड:आरोप- यूनिवर्सिटी ने क्लास में पीड़ित का सर्पोट करने पर अन्य छात्रों को सस्पेंड किया

    20 hours ago

    कर्नाटक के बेंगलुरु में निजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ स्टूडेंट को आतंकी कहने पर केस दर्ज हुआ है। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। घटना का 58 सेकेंड का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मामले पर खुद से नोटिस लिया। घटना 24 मार्च की है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एफआईआर के मुताबिक, विशेष समुदाय के छात्र ने प्रोफेसर से क्लास से बाहर जाने की परमिशन मांगी। इस पर प्रोफेसर को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा- शर्म नहीं आती तुमको… आतंकी। प्रोफेसर यहां नहीं रुके, उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं आज बहुत शांत रहूंगा। ईरान युद्ध तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से हुआ। ट्रम्प तुम्हें ले जाएगा। तुम बेवकूफ हो…तुम नरक में जाओगे।’ पीड़ित छात्र को बार-बार आतंकी कहा पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर ने क्लास में पीड़ित छात्र को बार-बार आतंकी कहा और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के वक्त क्लास में 60 स्टूडेंट मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि छात्र की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन प्रोफेसर के खिलाफ BNS की धारा 299 (धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास) और 352 (जानबूझकर अपमान) में केस दर्ज किया है। आरोप- पीड़ित का सर्पोट करने पर साथी स्टूडेंट सस्पेंड यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर आरोप है कि क्लास में पीड़ित छात्र का सपोर्ट करने वाले स्टूडेंट्स को भी सस्पेंड कर दिया गया है। छात्रों से मामले को दबाने को कहा गया। इसके अलावा सोशल मीडिया से वीडियो हटाने का दवाब भी बनाया गया। आरोपी प्रोफेसर ने पीड़ित से माफी नहीं मांगी वहीं, इस मामले में प्रोफेसर ने कॉलेज को लिखित माफी दी है, लेकिन पीड़ित छात्र से सीधे माफी नहीं मांगी। विभाग के एचओडी ने प्रोफेसर की तरफ से छात्रों से माफी मांगी। हालांकि 27 मार्च को प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया। ………………. ये खबर भी पढ़ें… प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्रा को प्रपोज किया: लड़की ने चप्पल से पीटा, कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स ने भी घेरकर मारपीट की बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में एक प्रोफेसर ने क्लास के दौरान ही एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। छात्रा के विरोध के बाद विवाद बढ़ा और इसके बाद अन्य छात्रों ने कॉलेज के बाहर प्रोफेसर के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    IPL का पहला मैच RCB vs SRH:टॉस कुछ देर बाद, हैदराबाद ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 13 मैच जीते
    Next Article
    अनुराग डोभाल और रितिका चौहान बने पेरेंट्स:राम नवमी पर बेटे का जन्म, यूट्यूबर ने अस्पताल से व्हीलचेयर पर गोद में लेकर फोटो साझा की

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment