Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    'बंगाल में वोट देना लोगों की जान के लिए खतरा':धामी बोले- एसआईआर में फर्जी वोटर हटने से घबराईं दीदी, योजनाओं पर उठाए सवाल

    17 hours ago

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह होली मनाने के बाद मिशन बीजेपी के जुड़ चुके हैं। होली मनाने के बाद सीएम धामी अपना कर्त्वय निभाते हुए बंगाल पहुंचे। वहां उन्होंने दीदी की सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- दीदी ने घुसपैठियों को यहां पर घुसपैठ कराई है। उत्तराखंड के महामहिम के साथ होली खेलने के बाद सीएम धामी दोपहर को पड़ोसी देश की सीमा पर स्थित बांग्लादेश के पश्चिमी बंगाल के बांग्लादेश के कूचबिहार पहुंचे। जहां से उन्होंने भाजपा के मिशन बंगाल की शुरुआत की। बीजेपी के लिए क्यों अहम ‘पोरिबोर्तन यात्रा’ जनता तक पहुंच और समर्थन जुटाना: यह यात्रा बीजेपी को पश्चिम बंगाल के हर विधानसभा क्षेत्र में सीधे जनता से जुड़ने का मौका देगी। इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर अपनी बात पहुंचाने और समर्थन जुटाने में मदद मिलेगी। रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से, बीजेपी मतदाताओं को आकर्षित करने और उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। ममता बनर्जी सरकार को चुनौती देना: बीजेपी इस यात्रा का उपयोग ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कुशासन के आरोपों को उजागर करने के लिए करेगी। पार्टी का लक्ष्य है कि वह जनता को यह विश्वास दिलाए कि राज्य में बदलाव की जरूरत है और बीजेपी ही एकमात्र विकल्प है जो यह बदलाव ला सकती है। 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए माहौल बनाना: यह यात्रा 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी है। इस यात्रा के माध्यम से, बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी, संगठन को मजबूत करेगी और मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पार्टी 2026 के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सके और सत्ता हासिल कर सके। ममता सरकार पर जमकर बरसे सीएम धामी सीएम धामी ने कहा- बंगाल की जनता ने लंबे समय से उत्पीड़न झेल रही है। बंगाल की जनता भय से भ्रष्टाचार से स्वास्थ्य के क्षेत्र में और शिक्षा के क्षेत्र में झेल रही है। बेरोजगारी है, विकास यहां पर नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी यहां पर पूरे प्रदेश के अंदर प्रदेश के नए स्थानों से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। भारतीय जनता पार्टी एक-एक गांव, एक-एक मोहल्ले तक यह संदेश दे रही है कि आप सब परिवर्तन के लिए तैयार हो जाओ। क्योंकि पूरा देश आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकारी बना रहा है। वहां पर सुशांत स्थापित हो रहा है, वहां पर गरीबों कल्याण की योजना चल रही हैं। हर तरीके से विकास आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए पूरे देश के अंदर जहां भी चुनाव हुए वहां पर लगातार लोग डबल इंजन की सरकारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। भारी बहुमत की सरकार वहां बनी। हरियाणा में सरकार बनी है, मध्य प्रदेश में लगातार सरकार बनी है, गुजरात में लगातार सरकार बनी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सरकार है। दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार है, सभी राज्य तेज गति से आगे बढ़ रही है। संदेशखाली को लेकर भी बरसे सीएम उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता के लिए प्रश्न भी है कि आखिर इतने लंबे समय तक सरकार रहने के बाद क्या कारण है कि इतनी बड़ी मात्रा में बेरोजगारी है, इतना भ्रष्टाचार है, महिलाओं के साथ इतना उत्पीड़न है, संदेशखाली स्थान का नाम है पूरी दुनिया ने देखा कि जिस प्रकार से महिलाओं को पार्टी के कार्यालय पर लाकर उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया गया और पिछले चुनाव में जिस प्रकार से हाईकोर्ट ने एसआईटी बनाने के निर्देश दिए थे और उसके बाद कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने बताया कि जहां मैं परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने के लिए जा रहा हूं। वह रास्ता केवल 60 किलोमीटर का है, लेकिन वहां पहुंचने में मुझे ढाई घंटे से कम का समय नहीं लगेगा, ऐसी यहां की सड़कों की स्थिति है। बंगाल में 6 लाख वोटरों के नाम कटने पर बोले सीएम बंगाल में हुई एसआईआर में 6 लाख वोटरों के नाम कटने पर नाराज बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को धरने पर बैठने वाली हैं, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ममता बनर्जी का विरोध इसलिए हैं, क्योंकि उन्होंने घुसपैठियों को यहां पर घुसपैठ कराई है। यहां पर ऐसे लोग जो अवांछित हैं, उनको यहां रहने के लिए जगह दी गई है। अब उनको लग रहा है कि इलेक्शन कमीशन एसआईआर कर रहा है, जो असली-नकली का भेद कर रहा है और घुसपैठियों को बाहर निकाल रहा है, तो उनको परेशानी हो रही है। उन्हें डर सता रहा है कि उनके जो फर्जी वोटर हैं, वे बाहर चले जाएंगे, जिसके दम पर दीदी लगातार आज तक यहां पर चुनाव में फेक वोटिंग करते थे। तो एसआईआर हो जाने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, तो यह डर है। उन्होंने कहा कि उनसे एक सवाल है कि पूरे देश में एसआईआर हो रहा है, केवल बंगाल में तो नहीं हो रहा है, तो आखिर धरना-प्रदर्शन की क्या आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो फर्जी नहीं है उसे परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन जो फर्जी है तो उसे परेशानी जरूर हो रही है। दीदी की योजना पर सीएम ने उठाए सवाल पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले टीएमसी सरकार ने बेरोजगारों को 1500 रुपए देने के फैसले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान भटकाने वाला फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज बेरोजगारी इतनी ज्यादा है कि उससे ध्यान हटाने के लिए ममता बनर्जी ने एक शिगूफा छोड़ा है, लेकिन जो बंगाल के युवा हैं वे जानते हैं कि इस सरकार ने उनके भविष्य को, उनके परिवार को बेरोजगारी फैलाकर प्रभावित किया है, तो वे लोग ममता सरकार के झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और युवाओं के लिए नौकरियां निकलेंगी और यहां पारदर्शी तरीके से योग्यता और क्षमता रखने वाले युवाओं को नौकरियों का अवसर मिलेगा और बंगाल के युवा भी राज्य और देश के निर्माण में आगे बढ़ेंगे। बंगाल में व्यवस्था चरमराई पश्चिम बंगाल में कुछ दिन पहले केंद्रीय एजेंसियों पर हुए हमलों और शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बंगाल की पूरी व्यवस्था फिलहाल चरमराई हुई है। यहां सत्ता में बैठे लोगों को केंद्रीय एजेंसियों पर भरोसा नहीं रहा, लेकिन ये लोग उस समय भरोसा जरूर करते हैं जब उनके पक्ष में फैसला होता है। जब उनके पक्ष में फैसला नहीं आता तो ये अव्यवस्था फैलाते हैं, मारपीट करते हैं और तोड़फोड़ करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि बंगाल की जनता इसे देखेगी और यहां की जनता इस बार परिवर्तन करेगी और बंगाल में लोकतंत्र कायम होगा। भारतीय जनता पार्टी की यहां पर सरकार बनेगी और लंबे समय से जो यहां पर डर का माहौल है, बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है और महिलाओं का जो उत्पीड़न होता है उससे भी लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं उस उत्तराखंड से आया हूं जहां से गंगा निकलती है, जहां सुशासन स्थापित है, चारधाम के लिए ऑल वेदर रोड बनी है और जिस प्रकार से उत्तराखंड में विकास हुआ है उसी प्रकार से पूरे देश में विकास हो रहा है और बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद इसी तरह से यहां की सड़क, पानी और बिजली के साथ-साथ यहां के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा वह सब दिया जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो काम पूरे देश में हो रहा है वह बंगाल में भी होगा। सरकारी कर्मचारियों को लेकर दीदी फेल बंगाल सरकार के विभागों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 24% न किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे देश में राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाकर दिया जा रहा है, लेकिन ममता दीदी की सरकार पूरी तरह से फेल है और कर्मचारियों पर उनका अत्याचार बढ़ गया है, इसलिए कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सभी कर्मचारियों को जो भी महंगाई भत्ते की सुविधा है वह दी जाएगी। बंगाल में सरकार बनते ही होगा बदलाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरोसा जताया है कि बंगाल में इस बार परिवर्तन जरूर होगा क्योंकि परिवर्तन संसार का नियम है और जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर चुकी है। यहां पर कानून व्यवस्था से लेकर जितने भी मुद्दे हैं, इतने लंबे समय से सरकार में होने के बावजूद विकास न करना, महिलाओं को सुरक्षा न देना, बेरोजगारी बढ़ाना, हेल्थ सेक्टर में बिल्कुल भी काम न करना और बंगाल से ट्रेनों के जरिए दक्षिण भारत में इलाज के लिए जाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा होना यह बताता है कि लंबे समय तक सरकार में रहने के बाद भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां पर कानून व्यवस्था का राज होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी, बच्चों का भविष्य अच्छा होगा और विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा। बंगाल में आज भी वोट देने पर जाती है जान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बिल्कुल सच है कि बंगाल के लोगों ने बहुत उत्पीड़न झेला है। मैं समझता हूं कि बंगाल देश के उन राज्यों में से एक है जहां पर वोट देने पर जान जाती है, यहां पर लोकतंत्र की हत्या की जाती है। जो लोग लोकतंत्र में आस्था रखते हैं उनको डराया जाता है, धमकाया जाता है, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है, सरेआम महिलाओं के साथ अत्याचार होता है। लेकिन अब समय आ गया है कि बंगाल के लोग इस बार कमर कसकर इस व्यवस्था को बदलने के लिए आगे आएं और एक सुशासन यहां पर स्थापित करें, डबल इंजन की सरकार बनाएं। आज पूरा देश और पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गौरव कर रहा है, विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है और हर राज्य आज तेज गति से विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा है, तो बंगाल की धरती को पीछे नहीं रहना चाहिए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने कश्मीर को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया, यह वही बंगाल है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जंग के बीच बंकर में शादी, दूल्हा बोला-यही नई शुरुआत:अमेरिका ने पहली बार सबसे एडवांस मिसाइल दागी, VIDEO; ईरान जंग की 19 फोटोज
    Next Article
    इजराइल-ईरान जंग के बीच बंकर में शादी:अमेरिका ने पहली बार सबसे एडवांस मिसाइल दागी, 19 PHOTOS-VIDEOS

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment