Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान आज:चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में; पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई तक

    15 hours ago

    चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करने जा रहा है। बंगाल, असम, तमिलनाडु में 2-2 फेज में और केरल, पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव कराए जाने के आसार हैं। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार विज्ञान भवन में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही 5 राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था। 5 राज्यों-UT में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सिर्फ 30 सेकंड का टेस्ट बताएगा आपके दिमाग की स्पीड, जानिए रिएक्शन टाइम से कैसे पता चलता है ब्रेन हेल्थ का हाल
    Next Article
    Bengal में बाबरी मस्जिद बनने से लेकर AIUDF किसकी है B टीम, Badruddin Ajmal ने NDTV ले क्या कहा?

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment