Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बाबर के बिना पाकिस्तान 114 रन पर ऑलआउट:बांग्लादेश के नाहिद राणा ने 5 विकेट लिए; फहीम अशरफ ने 37 रन बनाए

    6 days ago

    बाबर आजम के बिना पाकिस्तानी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तानी पारी 30.4 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेशी टीम टी-20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट के बाद पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेल रही है। टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके। अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तान की पारी पाकिस्तान की शुरुआत ठीक रही और पहले विकेट के लिए साहिबजादा फरहान और माज सादाकत ने 41 रन जोड़े। इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। साहिबजादा फरहान ने 27 रन बनाए, जबकि माज सादाकत ने 18 रन का योगदान दिया। नाहिद राणा ने टॉप ऑर्डर को आउट किया नाहिद राणा ने 10वें ओवर में फरहान को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा को भी पवेलियन भेज दिया। उनकी गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान का मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गया। मिडिल ऑर्डर रहा पूरी तरह नाकाम पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। हुसैन तलत 4, अब्दुल समद 0 और कप्तान शाहीन अफरीदी 4 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में फहीम अशरफ 5 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी पाकिस्तान की टीम एक समय 81 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद फहीम अशरफ और अबरार अहमद ने आखिरी विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। फहीम अशरफ ने 37 रन की पारी खेली, जबकि अबरार अहमद 10 गेंद में खाता खोले बिना नाबाद रहे। दोनों ने 41 गेंदों में यह साझेदारी की। मिराज ने भी लिए तीन विकेट बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उनके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके और पाकिस्तान की पारी को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान की एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान के चार खिलाड़ियों का वनडे डेब्यू इस मैच में पाकिस्तान की ओर से चार खिलाड़ियों ने वनडे डेब्यू किया। टीम के लिए अब्दुल समद, माज सादाकत, साहिबजादा फरहान और शामिल हुसैन ने पहली बार वनडे मैच खेला। हालांकि डेब्यू मैच में ये खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सके। फरहान ने 27 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि माज सादाकत ने 18 रन बनाए। वहीं शामिल हुसैन 4 रन और अब्दुल समद बिना खाता खोले आउट हो गए। बॉयकॉट के बाद पहला मैच खेल रही बांग्लादेश टीम बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के बॉयकॉट के बाद पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में उतरी है। टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत यात्रा से इनकार कर दिया था। टीम का कहना था कि मौजूदा परिस्थितियों में खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर चिंताएं हैं, इसलिए टूर्नामेंट में हिस्सा लेना संभव नहीं है। इसके बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में खेला जा रहा पहला वनडे उसी फैसले के बाद बांग्लादेश का पहला इंटरनेशनल मुकाबला है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राहुल बोले- पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं, हमें बोलने से रोका गया:रविशंकर प्रसाद ने कहा- कभी नहीं; शाह ने कहा- स्पीकर सभी के, अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक
    Next Article
    IPL 2026 schedule announcement Live updates: When will fixtures be released?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment