Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं:पुलिस का सामना करूंगा, जो भी पूछना हो पूछ लें; प्रयागराज पुलिस वाराणसी रवाना

    13 hours ago

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण के मामले में FIR होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस की टीम वाराणसी के लिए रवाना हो गई है। टीम उनसे पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी कर सकती है। इधर, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार सुबह अपने वकीलों के साथ बैठक की। वकीलों से केस को लेकर सुझाव लिया। माना जा रहा कि वह गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- हम कहीं भाग नहीं रहे हैं, हम तो यहीं आपके सामने मौजूद हैं। पुलिस का सामना करूंगा, जो पूछना है, पूछ लें। हम सहयोग करने के लिए तैयार हैं, इसलिए गिरफ्तारी का कोई सवाल नहीं है। जनता कह रही है कि उसे यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है। दूसरे प्रदेश की, जहां बीजेपी की सरकार न हो, वहां की पुलिस से जांच कराई जाए। इससे पहले रविवार को पुलिस, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। शिविर के प्रवेश-निकास मार्ग, पीछे के रास्ते और आसपास के इलाके का नक्शा तैयार किया। दरअसल, आशुतोष महाराज ने प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में दो बच्चों को पेश कर गंभीर आरोप लगाए थे। बच्चों के बयान कोर्ट में कैमरे के सामने दर्ज किए गए। कोर्ट के आदेश पर शनिवार देर रात झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    What is the IDFC First Bank Rs 590 crore fraud case? Explained - check top 10 points
    Next Article
    'We've got to take him down': Miller reveals strategy that dismantled Chakravarthy

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment