Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    AUS vs OMA मुकाबला आज:2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर, ओमान भी सुपर-8 में नहीं पहुंच सकी

    11 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी लीग स्टेज मैच आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। 40वां मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॅास शाम 6.30 बजे होगा। टीमों का मौजूदा फॉर्म छह वनडे और एक टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया इस बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश से रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गया और ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो गया। 2021 की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम 2009 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है, जो आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत थी। हालांकि ओमान के खिलाफ वह मजबूत दावेदार मानी जा रही है। दूसरी ओर, ओमान का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। टीम अपने तीनों ग्रुप मैच बड़े अंतर से हार चुकी है। अब जतिंदर सिंह और सुफयान महमूद जैसे खिलाड़ी आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन कर प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के टॅाप स्कोरर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने वर्ल्ड कप में 102 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 65 रन रहा। गेंदबाजी में नाथन एलिस 4 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। आमिर कलीम ओमान के लिए टॅाप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में आमिर कलीम ने ओमान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 61 रन बनाए। तेज गेंदबाज शकील अहमद 3 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। पिच रिपोर्ट पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे ही गेंद अपनी चमक खो देती है, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को काफी फायदा मिलने लगता है। हालांकि, अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाए तो वह बड़ी पारी भी खेल सकता है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 170 रन तक पहुंच जाती है, तो उसे अच्छा स्कोर माना जाता है। वेदर कंडीशन कैंडी में शुक्रवार को मौसम बादलों से घिरा रहने की संभावना है। हल्की बारिश या रुक-रुक कर बौछारें पड़ सकती हैं। टेम्परेचर 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा। ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ----------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    खबर हटके-ओलिंपिक के लिए प्राइवेट-पार्ट का साइज बढ़ा रहे खिलाड़ी:अफगानिस्तान में पत्नी-बच्चों को पीटना लीगल!; चलती ट्रेन पर उतारा हवाई जहाज
    Next Article
    सलीम खान ICU में, आमिर और गर्लफ्रेंड गौरी मिलने पहुंचे:डॉक्टर बोले- रिकवरी कर रहे हैं; ब्रेन हैमरेज के बाद राइटर को एडमिट किया था

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment