Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    असम में BJP 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:केरल में AAP ने 21 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की; टिकट न मिलने पर TMC कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

    6 days ago

    असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कि असम गण परिषद (एजीपी) 26 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर और भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को हमारी संसदीय बोर्ड की बैठक है। लिस्ट देर रात या अगली सुबह घोषित की जाएगी। इधर, केरल विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से सामिन सत्यदास और एर्नाकुलम से मोसेस हेनरी मोथा को टिकट दिया है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस और बीजेपी भी केरल में पहले कैंडिडेंट्स की लिस्ट जारी कर चुकी है। बंगाल में TMC ने 291 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता ने 74 विधायकों (करीब एक तिहाई) के टिकट काट दिए हैं। 15 विधायकों की सीटें बदली गई हैं। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सुवेंदु ने ममता को नंदीग्राम सीट पर हरा दिया था। पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में मौजूदा विधायक शौकत मोल्ला को कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। TMC कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाए और नारेबाजी की। TMC कार्यतकर्ताओं ने टायर जलाए, नारेबाजी की… असम CM बोले- अभी बोरदोलोई के संपर्क में नहीं, आगे हो सकता है असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई के संपर्क में नहीं हैं। बोरदोलोई ने मंगलवार को नगांव से मौजूदा सांसद के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। CM ने आगे कहा कि भविष्य में उनसे संपर्क होने की संभावना है। आगे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Ramping up gas output to meet domestic needs: FM Sitharaman
    Next Article
    ABP Live Doc Talk | Pregnancy After 35: Understanding Maternal Age And The Risk Of Chromosomal Conditions

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment