Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    असम-बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने महिला का रेप किया:₹10 हजार ट्रांसफर कराए, 2 गिरफ्तार; एक आरोपी के परिवार ने पत्रकार पर हमला किया

    10 hours ago

    असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास एक 28 साल की महिला का उसके बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायत 19 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रेप के बाद एक आरोपी ने महिला से 10 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कराए। पीड़ित के घरवालों ने कहा कि वह सिलचर शहर से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में थी, तभी एक SUV में कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा- आरोपियों ने पहले कपल से उनके ठिकाने के बारे में पूछा और फिर अचानक महिला और उसके दोस्त को पकड़ लिया। वहां करीब 7 आदमी थे, और उन्होंने उसके दोस्त के सामने एक-एक करके उसका रेप किया। न्यजू एजेंसी PTI के मुताबिक पुलिस शुरू में इस मामले पर चुप थी, लेकिन मंगलवार को सिलचर के एक पत्रकार पर एक आरोपी के परिवार वालों ने हमला कर दिया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दो की पहचान हुई, 5 अभी भी फरार पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने दो लोगों की पहचान की, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में बाकी लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सिलचर सदर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (5) (जान से मारने की धमकी देकर वसूली), 310 (2) (डकैती), 351(2) (आपराधिक धमकी), 61(2) (दो या उससे ज़्यादा लोगों का गैर-कानूनी काम, 70(1) (गैंग रेप) एवं अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के परिवार ने पत्रकार को रोका, मारपीट की पत्रकार ने दावा किया कि आरोपी के घरवालों ने उसे नेशनल हाईवे रोड पुलिस स्टेशन के पास रोका। उससे पूछा कि उसने घटना की रिपोर्ट क्यों की और फिर उसे पीटा। पत्रकार के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। उसने इस बारे में शिकायत भी दर्ज कराई और पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर गलत जानकारी न फैलाने की अपील की और जानकारी शेयर की। राज्यसभा MP सुष्मिता देव ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की राज्यसभा MP सुष्मिता देव ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस से मामले पर अपडेट मांगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Black people aren't apes!' US lawmaker Al Green escorted out for protest during Donald Trump's speech
    Next Article
    पिता की हत्या करके बहन के साथ चिकन खाया:लखनऊ में नीले ड्रम में बेटा लाश जलाने वाला था, दूसरी शादी की चर्चा से खफा था

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment