Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमृतसर कोर्ट में भुल्लर समर्थकों का हंगामा:पेशी से पहले अंदर घुसने की कोशिश; रंधावा को लाल पगड़ी पहनाकर अंतिम विदाई, CM बोले- CBI जांच नहीं होगी

    22 hours ago

    अमृतसर में सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा का मंगलवार (24 मार्च) को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इससे पहले जब डेडबॉडी घर पहुंची तो परिजन और दोस्त भावुक हो गए। अंतिम रस्में निभाई गईं। उन्हें लाल पगड़ी पहनाई। इस दौरान पत्नी मुंह की तरफ एक टक देखती रही। सुसाइड के चौथे दिन रंधावा के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। करीब साढ़े 4 घंटे पोस्टमॉर्टम चला। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की गई। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। उधर, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया है। इस दौरान भुल्लर के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस बीच पंजाब सरकार ने पोर्टफोलियो में फेरबदल किया। विवादों में घिरे लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका ट्रांसपोर्ट विभाग वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, जेल विभाग की जिम्मेदारी डॉ. रवजोत को दी गई है। सरकार अब तक पोर्टफोलियो में 9 बार बदलाव कर चुकी है। वहीं, इस केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं। अंतिम विदाई के PHOTOS… CM भगवंत मान ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये बातें कहीं… भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी:FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू:उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने हवा निकाली:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी को भी बताया सरेंडर मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा:15,289 करोड़ में हुआ सौदा, 2008 के मुकाबले 24 गुना बढ़ी वैल्यू
    Next Article
    IPL: When will Somani-led consortium's RR buy come into effect?

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment