Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई:गाजा सीजफायर बड़ी जीत, वेनेजुएला नया दोस्त; ईरान ने 32000 लोग मारे, उसका परमाणु कार्यक्रम तबाह किया

    21 hours ago

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह संसद में भाषण दिया। साल की शुरुआत में संसद में प्रेसिडेंट के भाषण को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ स्पीच कहा जाता है। ट्रम्प ने 1 घंटा 50 मिनट के भाषण में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। ट्रम्प यह बात 100 से ज्यादा बार दोहरा चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हवाले से कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु जंग में 3.5 करोड़ लोगों के मारे जाने की आशंका थी। हालांकि, भारत इस दावे को हमेशा खारिज करता आया है। अपने भाषण में ट्रम्प ने इजराइल-हमास के बीच गाजा सीजफायर को अपनी उपलब्धि कहा। वहीं वेनेजुएला पर कब्जे के करीब डेढ़ महीने बाद वहां तेल उत्पादन में बढ़ोतरी का दावा करते हुए उसे अमेरिका का नया दोस्त करार दिया। ट्रम्प ने ईरान को लेकर दावा किया कि अमेरिका ने पिछले साल जुलाई में हमला कर उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म कर दिया था। साथ ही 28 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारने का आरोप भी लगाया। ट्रम्प के भाषण के दौरान की 2 तस्वीरें… ट्रम्प के भाषण की 6 बड़ी बातें… ट्रम्प के स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    अरुणाचल की महिलाओं पर नस्लीय कमेंट करने वाली महिला गिरफ्तार:आरोपी हर्ष ने कहा- मैं शर्मिंदा हूं; किरेन रिजिजू बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे
    Next Article
    सोना 3 दिन में ₹5 हजार महंगा हुआ:10 ग्राम ₹1.60 लाख पर पहुंचा, चांदी आज ₹6,455 बढकर ₹2.69 लाख किलो हुई

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment