Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिकी संसद में ईरान पर हमला रोकने वाला प्रस्ताव फेल:US ने अब तक 20 ईरानी वॉरशिप डुबोए, 5000 मिसाइल से हमला किया

    19 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इसके साथ ही ईरान पर अमेरिकी हमले के 100 घंटे पूरे हो गए हैं। अमेरिकी संसद ने बुधवार को एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस प्रस्ताव का मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के खिलाफ आगे सैन्य कार्रवाई करने से रोकना था। मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 47 और विरोध में 53 वोट पड़े। जरूरी बहुमत नहीं मिलने की वजह से यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका। इसका मतलब यह है कि ट्रम्प ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रख सकते हैं। इजराइल-अमेरिका ने अब तक ईरान में 5000 से ज्यादा बम गिराए और 20 ईरानी वॉरशिर डुबोए। इन हमलों में 1 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया। ईरान ने इजराइल को कड़ी चेतावनी दी है। एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल, ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो ईरान इजराइल के डिमोना न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकता है। ईरान के खिलाफ हमले के 100 घंटे पूरे होने पर अमेरिका ने वीडियो जारी किया… अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरान युद्धपोत पर हमला किया अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। यह जानकारी श्रीलंकाई सरकार ने दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबा दिया। श्रीलंका की नेवी ने 32 घायल नौसैनिकों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाज पर लगभग 180 नौसैनिक सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था। श्रीलंकाई अधिकारियों ने अल जजीरा को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच (भारतीय समय के मुताबिक) मदद के लिए मैसेज भेजा। यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। ईरानी युद्धपोत पर हमले का वीडियो… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    लुधियाना में नाइजीरियन युवतियों का सेक्स रैकेट:फुल नाइट ₹7 हजार, शराब-चिकन हो तो सिर्फ ₹1500, रशियन भी अवेलेबल; अड्‌डे तक पहुंचा भास्कर
    Next Article
    Israel escalates attacks across Lebanon • FRANCE 24 English

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment