Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिकी राजदूत इंडियन आर्मी के कमांड ऑफिस पहुंचे:यूबीटी सांसद ने सवाल उठाए, लिखा- भारत के फैसले अमेरिका से प्रभावित होते हैं, ये उसका उदाहरण

    16 hours ago

    अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो और यूएस एम्बेसडर सर्जियो गोअर ने इंडियम आर्मी के कमांड ऑफिस का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कातियार ने अमेरिकी अधिकारियों का स्वागत किया। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को पश्चिमी मोर्चे की तैयारियों, संचालन दृष्टिकोण और भारतीय सेना की भूमिका पर ब्रीफिंग दी गई। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर की कार्यवाही और भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा व क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने में भारतीय सेना की भूमिका पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। विपक्ष ने कहा- अमेरिका भारत से क्या चाहता है सर्जियो गोर के इंडियन आर्मी के कमांड ऑफिस जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल सर्जियो ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया कर बताया था कि वह चंडीगढ़ पहुंचे हैं और इंडियन आर्मी के वेस्टर्न कमांड का दौरा करेंगे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिका की भारत में बढ़ती दखलअंदाजी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने X पर लिखा था कि अब भारत के राष्ट्रीय रणनीतिक हित काफी हद तक इस बात से जुड़े दिख रहे हैं कि अमेरिका भारत से क्या चाहता है। इसलिए यह दौरा भी उसी से जुड़ता दिख रहा है। इतिहास याद रखेगा कि भारत-पाक तनाव कम होने की घोषणा भारतीयों को पहले अपनी सरकार से नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति के सोशल मीडिया से पता चली। अमेरिकी राजदूत तो अपने देश के हित के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन हमारे हित के लिए कौन काम कर रहा है? इस सवाल का जवाब साफ नहीं है। तीन बार जब भारत से जुड़े फैसले का ऐलान अमेरिका ने किया… 10 मई 2025: ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को समझदारी दिखाने के लिए बधाई। 6 अगस्त 2025: ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया था। एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। इसके बाद भारत पर कुल 50% टैरिफ लग गया था। 2 फरवरी 2026: ट्रम्प ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रेड डील की घोषणा करते हुए लिखा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-ट्रेड डील में किसानों के साथ धोखा हो रहा: पीएम मोदी से 5 सवाल किए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील के नाम पर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है। गांधी ने कहा कि यह मुद्दा देश की कृषि के भविष्य से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    जबलपुर की डॉ. हेमलता छोड़ गई हैं 60 करोड़ की प्रॉपर्टी, एक डीड, दावेदार चार और सवाल हजार
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-श्रीलंका को 36 बॉल पर 61 रन की जरूरत:निसंका फिफ्टी लगाकर नाबाद, मेंडिस-परेरा आउट; ऑस्ट्रेलिया ने 182 का टारगेट दिया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment