Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका में 50 साल बाद पहली नई रिफाइनरी बनाएगी रिलायंस:₹25 लाख करोड़ का निवेश करेगी, ट्रम्प बोले- ये अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील

    10 hours ago

    रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका के टेक्सस में एक नई ऑयल रिफाइनरी बनाने के लिए 300 अरब डॉलर (करीब 27 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 11 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी दी। खास बात यह है कि अमेरिका में पिछले 50 सालों में यह पहली नई ऑयल रिफाइनरी होगी। ट्रंप ने इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील और अमेरिकी वर्कर्स व एनर्जी सेक्टर की बड़ी जीत बताया है। 300 अरब डॉलर की है पूरी डील डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि टेक्सास के ब्राउन्सविले में बनने वाली यह रिफाइनरी 300 अरब डॉलर के बड़े सौदे का हिस्सा है। ट्रंप के मुताबिक, यह अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि पूरी 300 अरब डॉलर की राशि भारत के साथ हुए समझौते का ही हिस्सा है या इसमें अन्य पार्टनर भी शामिल हैं। दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होने का दावा ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविले बंदरगाह पर बनने वाली यह रिफाइनरी न केवल अमेरिकी घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि इससे ग्लोबल एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह दुनिया की सबसे 'क्लीन' यानी स्वच्छ रिफाइनरी होगी। इससे अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी मजबूत होगी और साउथ टेक्सास के इलाके में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे। ट्रंप बोले- भारत और रिलायंस का शुक्रिया प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए ट्रंप ने लिखा, "इस शानदार निवेश के लिए भारत में हमारे सहयोगियों और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद।" ट्रंप ने अपनी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि टैक्स में कटौती और परमिट की प्रक्रिया को आसान बनाने की वजह से ही इतना बड़ा निवेश अमेरिका वापस आ रहा है। मिडल ईस्ट में तनाव के बीच बड़ा ऐलान यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। हॉर्मुज जलमार्ग के बंद होने से दुनिया की 20% तेल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में अमेरिका अपनी घरेलू तेल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना चाहता है। एलिमेंट फ्यूल्स होल्डिंग कर रही है काम न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, डलास की एक स्टार्टअप कंपनी ‘एलिमेंट फ्यूल्स होल्डिंग’ ने 2024 में ब्राउन्सविले में एक नया प्लांट बनाने के प्रयासों को फिर से शुरू करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि ट्रंप का इशारा इसी बड़े प्रोजेक्ट की ओर है, जिसमें अब भारतीय सहयोग की बात सामने आ रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Confirmed, deleted, then clarified: US shifts stance on navy 'escorting' oil tanker in Strait of Hormuz
    Next Article
    Jupiter Direct in Gemini 2026: Powerful changes this transit may bring to your life

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment