Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका-इजराइल से बातचीत करने को तैयार ईरान:कहा- पहले जंग खत्म करने की गारंटी मिले; नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की धमकी दी

    1 week ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज कहा कि अगर जंग खत्म करने की ठोस गारंटी मिलती है तो हम अमेरिका-इजराइल से बातचीत को तैयार है। उनका कहना है कि किसी भी ऐसे प्रस्ताव का स्वागत किया जाएगा जिससे युद्ध खत्म हो सके। इस बीच खाड़ी देशों ने ईरान से अपने इलाकों पर हमले बंद करने की मांग की है। इससे पहले ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की धमकी दी थी। अल जजीरा के मुताबिक, IRGC ने कहा कि बच्चों का हत्यारा अगर जीवित है, तो पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मार देंगे। ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘Good stocks in hand’: India well placed on crude, fuel despite Middle East war, says Goyal
    Next Article
    Kuldeep Yadav Wedding: शादी के बाद कुलदीप यादव पत्नी और के साथ देहरादून से रवाना | Vanshika Singh

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment