Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत:ट्रम्प बोले- 48 नेता एक झटके में खत्म; ब्रिटेन-फ्रांस, जर्मनी ईरानी हमले रोकने में मदद को तैयार

    1 day ago

    इजराइल और अमेरिका के ईरान पर लगातार दूसरे दिन भी हमले जारी हैं। रविवार को ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का हेडक्वार्टर निशाने पर रहा। इससे पहले शनिवार को ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि इन हमलों में 48 ईरानी ‘नेता’ मारे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। इजराइली वायुसेना ने बताया कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया। इसमें उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरानी सेना ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के कई देशों में हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल में एक हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो गई है। इधर, ब्रिटेन-फ्रांस और जर्मनी ने रविवार को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया। जिसमें कहा गया है कि वे ईरान के जवाबी हमलों को रोकने में मदद के लिए US और पार्टनर्स के साथ काम करने को तैयार हैं। ईरान में सत्ता संभालने के लिए फिलहाल तीन लोगों की एक अस्थायी समिति बनाई गई है। इस समिति में देश के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, न्यायपालिका के प्रमुख मोहसेनी एजेही और धर्मगुरु अली रजा अराफी शामिल हैं। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 8 तस्वीरें… ईरान में 200 की मौत, 740 घायल इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया है। इनमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। ईरान का पलटवार- इजराइल समेत 9 देशों पर हमला ईरान ने जवाब में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। उसने कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। मैप से समझिए इजराइल-ईरान का एक-दूसरे पर एयरस्ट्राइक… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Cancer Horoscope Today, March 02, 2026: Day offers a prime opportunity for financial growth
    Next Article
    DMK’s offer of 25 seats not acceptable: Congress

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment