Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका-ईरान जंग से सोने में ₹8000 की तेजी:10 ग्राम की कीमत ₹1.67 लाख हुई; एपल का सस्ता स्मार्टफोन आईफोन 17e भारत में लॉन्च

    9 hours ago

    कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8 हजार रुपए बढ़कर 1.67 लाख रुपए पहुंच गया। एक किलो चांदी 23 हजार रुपए बढ़कर 2.90 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. अमेरिका-ईरान जंग से सोने में ₹8000 की तेजी:10 ग्राम की कीमत ₹1.67 लाख हुई; चांदी ₹23,000 बढ़कर ₹2.90 लाख पर पहुंची अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते सोने चांदी के दाम में आज 2 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8 हजार रुपए बढ़कर 1.67 लाख रुपए पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 23 हजार रुपए बढ़कर 2.90 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.67 लाख रुपए प्रति किलो थी। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोना 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1048 अंक गिरा, 80,239 पर बंद: सोना 7 हजार रुपए बढ़ा; पाकिस्तानी बाजार 10% टूटा अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में 2 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर आ गया। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत फिर बढ़ाएगा रूस से कच्चे तेल की खरीद: 95 लाख बैरल तेल पर नजर; ईरान-इजराइल जंग के बीच स्ट्रैट ऑफ होर्मुज से सप्लाई रुकी मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच जंग और तेल की सप्लाई चैन प्रभावित होने के बाद भारत ने एक बार फिर रूस की ओर रुख किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाने का प्लान बना रहा है। पिछले कुछ दिनों में स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के जरिए होने वाली तेल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है, जिसके चलते सरकारी रिफाइनरीज और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने दिल्ली में एक इमरजेंसी मीटिंग कर विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. एयर इंडिया एक्सप्रेस के MD आलोक सिंह ने इस्तीफा दिया: 5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ; उनके नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया का मर्जर हुआ था टाटा ग्रुप की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (AIX) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एयरलाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) आलोक सिंह 19 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। उन्होंने सोमवार को स्टाफ को भेजे एक संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की। आलोक सिंह के नेतृत्व में ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरएशिया इंडिया (अब AIX कनेक्ट) के खुद में मर्जर की प्रोसेस को पूरा किया था। उनके जाने के साथ ही टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन में टॉप लेवल पर लीडरशिप चेंज भी देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. एपल का सस्ता स्मार्टफोन आईफोन 17e भारत में लॉन्च: 48MP फ्यूजन कैमरा और A19 चिपसेट, M4 प्रोसेसर वाला अपडेटेड आईपैड एयर भी पेश टेक कंपनी एपल ने 2 मार्च को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपनी अपडेटेड 17 सीरीज में सबसे सस्ता फोन आईफोन 17e लॉन्च कर दिया है। आईफोन 16e के मुकाबले इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं, जैसे- लेटेस्ट A19 चिप-सेट, 48MP फ्यूजन कैमरा, बेहतर मजबूती, मैग्सेफ सपोर्ट और बेस वैरिएंट में स्टोरेज को दोगुना यानी 256GB कर दिया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने अपडेटेड M4 प्रोसेसर के साथ नया आईपैड एयर भी पेश किया, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 30% फास्ट है। आईफोन 17e और आईपैड एयर की शुरुआती कीमत 64,900 रुपए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Gold worth 1cr seized at Chennai airport
    Next Article
    France to boost nuclear arsenal, could deploy atomic weapons to European allies • FRANCE 24

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment