Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका-ईरान जंग से आज सोने में ₹7000 की तेजी:10 ग्राम की कीमत ₹1.66 लाख हुई; चांदी ₹20,000 बढ़कर ₹2.87 लाख पर पहुंची

    12 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते सोने चांदी के दाम में आज यानी 2 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7,372 रुपए बढ़कर 1,66,469 लाख पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1,59,097 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 20,236 रुपए बढ़कर 2,86,936 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,66,700 लाख रुपए प्रति किलो थी। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। युद्ध जैसे अनिश्चित माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित मानते हैं और इसमें पैसा लगाने लगते हैं। इससे इसकी डिमांड बढ़ती है और ये महंगे होने लगते हैं। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 2 मार्च, 2026) सोने-चांदी के दाम बढ़ने के 3 मुख्य कारण सोना इस साल ₹33,000 और चांदी ₹36,000 महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.66 लाख रुपए पर पहुंच गया है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 34 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 61 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके ---------------------------------------------------------------------- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1000 अंक टूटा: 80000 पर आया, रियल्टी और ऑटो शेयर्स टूटे अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read More
    Previous Article
    हरियाणा बजट- केसरिया पगड़ी पहनकर आए CM:बोले- नया बिजली निगम बनेगा, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाने की घोषणा
    Next Article
    Defence stocks surge on Middle East tensions! HAL, BEL, Paras Defence rise up to 13% even as stock market crashes

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment