SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अजमेर के वायुसेना जवान की गोली लगने से मौत:ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे, 4 दिन पहले जयपुर में सेलिब्रेट किया था बर्थडे

    2 days ago

    अजमेर के वायुसेना जवान की गोली लगने से मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन पर पोस्टेड पुलकित टांक (26) एयरमैन थे। उनका आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलकित के पिता ने बताया उन्हें 9 सितंबर की शाम को गोली लगी थी। फायरिंग के कारणों की जांच चल रही है। परिवार को 10 सितंबर को घटना की जानकारी मिली थी। नाथ ऑपरेशन सिंदूर का भी हिस्सा रहे। पुलकित 3 सितंबर को छुट्‌टी पर आए थे। उन्होंने बहनों के साथ 5 सितंबर को जयपुर में बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। इसके बाद ड्यूटी पर लौटे थे। 7 साल पहले जॉइन की थी एयरफोर्स अजमेर के कोटड़ा के रहने वाले पुलकित नाथ की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह उनके घर लाई गई। यहां कुछ देर अंतिम दर्शनों के बाद उनकी देह को राम नगर में उनके पुश्तैनी घर ले जाया गया। यहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। जानकारी के अनुसार पुलकित ने बीटेक करने के बाद साल 2018 में एयरफोर्स जॉइन की थी। उनकी पहली पोस्टिंग बेंगलुरु में हुई थी। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अधिकारी हैं। परिवार में दो बड़ी बहनें और मां हैं। ऑपरेशन सिंदूर में फिरोजपुर में हुई थी पोस्टिंग जवान के पिता ने बताया कि पुलकित पढ़ाई में काफी होशियार थे। सेना में जाने का उनका हमेशा से सपना था। घटना वाले दिन शाम को उनसे बात हुई थी। वो ऑपरेशन सिंदूर का भी हिस्सा रहे। इस दौरान उनकी पोस्टिंग फिरोजपुर में थी। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। भारतीय एयरफोर्स का हिस्सा रहना सम्मान की बात है। जवान की अंतिम यात्रा से जुड़े PHOTOS...
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:मनाली-बंजार में स्कूल-कॉलेज बंद; मंडी में सबसे अधिक बरसे बादल, 4313 करोड़ की संपत्ति नष्ट
    Next Article
    हिसार-जयपुर फ्लाइट आज से:CM नायब सैनी वर्चुअली करेंगे शुभारंभ, जम्मू और कोलकाता के लिए भी उड़ेगा विमान

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment