Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में कनाडा को हराया:82 रन से जीता मैच, जादरान ने 95 रन बनाए, नबी को 4 विकेट

    1 day ago

    अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का सामापन जीत के साथ किया है। टीम ने गुरुवार के आखिरी मैच में कनाडा को 82 रन से हराया। कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी। मैच का स्कोरबोर्ड इब्राहिम जादरान 5 रन से शतक चूके अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान महज 5 रन से टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक चूक गए। उन्होंने 95 रनों की नाबाद पारी खेली। जादरान ने 56 गेंद की पारी में 4 चौके और 5 छक्कों के सहारे 169.64 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जादरान के अलावा, सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रन बनाए। वे 6 रन से फिफ्टी चूक गए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए। कनाडा के लिए जसकरन सिंह को 3 विकेट मिले। मोहम्मद नबी ने 4 विकेट झटके अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद नबी ने 4 विकेट झटके। उन्होंने दिलोन हेलिगर (3 रन), हर्ष ठाकेर (30 रन), निकोलस किर्टन (10 रन) और युवराज समरा (17 रन) को पवेलियन भेजा। कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट झटके। अफगानी टीम ने 2 मैच जीते, नंबर-3 पर रही इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में 5 विकेट से हरा गई। उसके बाद उसे साउथ अफ्रीका ने उसे डबल सुपर ओवर में हराया। फिर भी टीम ने UAE और कनाडा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, अब्दुल्लाह अमजदजई, जियाउर रहमान। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना और अंश पटेल। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में कनाडा को हराया:इब्राहिम जादरान ने 95 रन बनाए, मोहम्मद नबी को 4 विकेट
    Next Article
    Mort de Quentin Deranque: sept suspects contestent une "intention d'homicide"

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment