SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अफगानिस्तान में भूकंप से 800 मौतें, 2500 घायल:आधी रात को 6 तीव्रता का भूकंप आया, सोते हुए लोगों को बचने का मौका नहीं मिला

    1 week ago

    अफगानिस्तान में रविवार की आधी रात को 11:47 बजे (स्थानीय समयानुसार) 6 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें अब तक 800 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2500 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे, इस वजह से वे इमारतों के मलबे में दब गए। शहर में रातभर झटके महसूस किए गए। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आधी रात में आए भूकंप की फुटेज देखिए... अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप 2 लाख की आबादी वाले जलालाबाद शहर से लगभग 17 मील दूर आया। यह राजधानी काबुल से 150 किमी दूर है। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा मौतें पड़ोसी कुनार प्रांत में हुई हैं। इसके बाद सोमवार को 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप जमीन ने 65 किमी नीचे आया। अल जजीरा के मुताबिक भूकंप के झटके पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भी महसूस हुए। वहीं, भारत के गुरुग्राम में भी हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं, पीएम मोदी ने अफगानिस्तान में आए भूकंप में पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा- इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, और हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तैयार है। भूकंप की लोकेशन मैप में देखिए... अफगानिस्तान में भूकंप के बाद की 17 PHOTOS भूकंप के बाद लैंडस्लाइड से सड़कें बंद हुई NYT की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा मौतें पड़ोसी कुनार प्रांत में हुई हैं। सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि भूकंप से देश के कुछ पूर्वी प्रांतों में गंभीर जान-माल का नुकसान हुआ है। हालांकि, उन्होंने ज्यादा डिटेल शेयर नहीं किया है। यह पहाड़ी इलाका है। इन इलाकों तक पहुंचना बेहद मुश्किल है, जिससे बचाव और राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है। यहां, भूकंप के बाद लैंडस्लाइड हुई, जिससे कई सड़कें बंद हो गई। इन इलाकों में सरकार लोगों को बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है। 2023 में 4 हजार लोग मारे गए थे इससे पहले अफगानिस्तान में 7 अक्टूबर 2023 को विनाशकारी भूकंप आया था। तालिबान सरकार ने इस भूकंप में 4 हजार मौतों का दावा किया था, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने 1500 मौतों की पुष्टि की थी। वहीं 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें लगभग 1 हजार लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे। अफगानिस्तान में ताकतवर भूकंपों का इतिहास रहा है। भूकंप के लिहाज से हिंदूकुश पर्वतमाला एक्टिव माना जाती है, जहां हर साल भूकंप आते हैं। अफगानिस्तान, भारत और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच में स्थित है। ये फॉल्ट लाइन अफगानिस्तान के हेरात तक जाती है। प्लेट्स में हलचल होने पर भूकंप आता है। ग्राफिक्स से समझिए किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक... ----------------------------- भूकंप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता:5 मीटर ऊंची सुनामी उठीं; अमेरिका के अलास्का-हवाई-कैलिफोर्निया तक लहरें पहुंचीं रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में जुलाई में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया था। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुतिन से बात करते रहे मोदी:बगल में खड़े पाकिस्तानी PM शहबाज टकटकी लगाए देखते रहे; SCO समिट की 10 PHOTOS
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:इटली पीएम मेलोनी की डीपफेक फोटो वायरल करने वाली वेबसाइट बंद, 7 लाख सब्सक्राइबर्स थे

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment