Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अंडर-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल में एक बॉल पर 9 रन बने:दीपेश देवेन्द्रन की बॉल विकेटकीपर के हेलमेट पर लगी, चौका भी गया

    1 month ago

    अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। अफगानिस्तान ने 21 ओवर में एक विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। उस्मान सादात और फैजल शिनोजादा क्रीज पर हैं। 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर 9 रन गए। दरअसल, दीपेश देवेन्द्रन की लेंथ बॉल विकेटकीपर के हेलमेट पर लगी और फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चली गई। ऐसे में अंपायर ने एक चौका और 5 रन एक्स्ट्रा दिए। खालिद अहमदजई 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दीपेश देवेन्द्रन ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया। दीपेश ने फिफ्टी पार्टनरशिप को ब्रेक किया। आज जीतने वाली टीम 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन। अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
    Click here to Read More
    Previous Article
    French footballer Kanté to join Turkish club after Erdogan intervenes to push transfer
    Next Article
    U19 WC Semi-Final: Kanishk Chouhan dismisses Osman Sadat for 39 runs

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment