Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अंडर-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल IND Vs AFG:उस्मान-खालिद के बीच अर्धशतकीय साझेदारी, अफगानिस्तान 53/0; टीम इंडिया टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी

    1 month ago

    अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। अफगानिस्तान ने 12 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। उस्मान सादात और खालिद अहमदजई क्रीज पर हैं। आज का मैच जीतने वाली टीम 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। टीम ने अब तक पांच बार खिताब जीते हैं, जबकि चार बार टीम रनर-अप भी रह चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर 10वीं बार फाइनल में पहुंचने पर होगी। भारत के बाद सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। वहीं अफगानिस्तान की टीम अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन। अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जम्मू-कश्मीर में जैश के दो आतंकवादी मारे गए:उधमपुर में गुफा में छिपे थे, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
    Next Article
    अंडर-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल IND Vs AFG:अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा, खालिद अहमदजई पवेलियन लौटे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment