Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में भारत का 5वां विकेट गिरा:इंग्लैंड के मीटो ने वेदांत को आउट किया; वैभव ने 175 रन बनाए, 15 छक्के

    3 weeks ago

    अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 38 ओवर के बाद 5 विकेट पर 315 रन बना लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू और आरएस अंबरीश क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्हें मैनी लुम्सडेन ने कैच आउट कराया। वेदांत त्रिवेदी (32 रन) को जेम्स मीटो ने कैच आउट कराया। मीटो ने विहान मल्होत्रा (30 रन) को भी पवेलियन भेजा। एलेक्स ग्रीन ने आयुष म्हात्रे (53 रन) और आरोन जॉर्ज (9 रन) को आउट किया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन। इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।
    Click here to Read More
    Previous Article
    CTET की परीक्षा कल से, जान लीजिए एग्जाम से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन्स, नहीं तो परीक्षा से हो सकते हैं बाहर
    Next Article
    How Samsung Knox Helps Stop Your Network Security Breach

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment