Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अडाणी पावर प्लांट में आग लगाई, गाड़ियों में तोड़फोड़ की:दूर से ही धुएं का गुबार दिखा; सिंगरौली में लेबर की मौत पर भड़के मजदूर

    13 hours ago

    सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित अडाणी पावर प्लांट में शनिवार सुबह मजदूर की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। सामने आए वीडियो में दूर से काले धुएं का बड़ा गुबार नजर आ रहा है। प्लांट के अंदर एक साइट के नीचे भी आग लगी हुई है। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। मृतक मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था और लंबे समय से इसी प्लांट में काम कर रहा था। मजदूर की मौत की खबर फैलते ही साथी मजदूरों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव छिपाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि ये अफवाह भी फैली कि मजदूर लल्लन की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हुई है। कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन का दावा है कि मजदूर की मौत देर रात हार्ट अटैक से हुई। कंपनी के अंदर स्थिति तनावपूर्ण है। मजदूरों ने एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया और पलट दिया। पुलिस चौकी प्रभारी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर पलटा दी। प्रशासन बोला- मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी पावर प्लांट के अंदर मजदूर की निष्पक्ष जांच और साथी मजदूर की मौत का कारण स्पष्ट करने की मांग कर रहे थे। इस पर प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। कोई दोषी पाया जाएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। अगर प्रबंधन की तरफ से कोई लापरवाही हुई है तो उसकी भी जांच होगी। इसके बाद मजदूर शांत हुए। देखिए तोड़फोड़ और आगजनी की 6 तस्वीरें… एक हजार से ज्यादा मजदूर अभी प्लांट के अंदर सिंगरौली बधौरा पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद करीब 200 से ज्यादा पुलिस बल मौके पर तैनात है, वहीं मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, एडिशनल एसपी सहित कई थानों का पुलिस बल भी तैनात था। कंपनी में 10 हजार से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 8 से 9 मजदूर घटना होने के बाद अपना-अपना सामान लेकर प्लांट के बाहर निकल गए। एक हजार से ज्यादा मजदूर अभी प्लांट के अंदर हैं। जिला प्रशासन लगातार उन्हें समझाइश दे रहा है। अभी स्थिति सामान्य नहीं है। मृतक लल्लन सिंह के रूम मेट के मुताबिक, प्लांट में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि जब हादसा हुआ, उसके बाद प्लांट के अंदर भगदड़ मच गई। गुस्साए मजदूरों ने ठेकेदार के ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी के गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। अधिकारी 150 से ज्यादा पुलिस बल लेकर मजदूरों का समझाने का प्रयास कर रहे हैं। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में हो सकती बारिश:चहल की बालकनी में घुसे बंदर; कोलकाता के फूलों से सजा मंडप
    Next Article
    बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक:हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया; बचने के लिए फायर ब्रिगेड पर चढ़े

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment