SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शामिल हुए सेलेब्स:शाहरुख ने नीता अंबानी को लगाया गले, नए लुक में रणवीर पत्नी दीपिका संग नजर आए

    2 weeks ago

    बॉलीवुड सेलेब्स धूमधाम से गणेशोत्सव मना रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी भगवान गणेश के दर्शन किए। दोनों साथ में बेहद अच्छे लग रहे हैं। लेकिन इसी बीच रणवीर के लुक ने सबका ध्यान खींचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मुकेश और नीता अंबानी के घर भगवान गणेश का आगमन हुआ। इस मौके पर कई सितारे बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी गणपति बप्पा के सामने माथा टेका। इस दौरान कपल ने ट्विनिंग की थी, लेकिन रणवीर के नए लुक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। वो कुर्ता-पायजामा और हाफ जैकेट में क्लीन शेव लुक में नजर आए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर दीपिका के एलीगेंट लुक की भी काफी तारीफ हो रही है। शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ अंबानी परिवार के घर गणेश भगवान के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान अपने परिवार के साथ गणेश उत्सव में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में शाहरुख को सीढ़ियां उतरते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह नीता अंबानी से गर्मजोशी से मिलते हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। वीडियो में आगे गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे अबराम भी बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आलिया पर पायल रोहतगी का तंज:घर का वीडियो पोस्ट किए जाने पर नाराजगी जताई थी, पायल बोलीं- ये प्राइवेसी नहीं, कॉमन सेंस यूज करो
    Next Article
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को समन जारी:2 सितंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा; एडवोकेट बोले-'सिरा' गाने में "गुढ़ती" शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment