Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आकाशदीप ने कहा- सलमान ने मेरी जिंदगी खराब नहीं की:नागिन 7 के एक्टर ने दी ₹5 करोड़ की चुनौती, शो में ड्रैगन बनकर लौटीं कनिका मान

    8 hours ago

    टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच आ चुका है। एकता कपूर की इस हिट फ्रेंचाइजी ने अब तक छह सफल सीजन पूरे किए हैं और हर बार नए ट्विस्ट, नए किरदार और हाई-टेक प्रेजेंटेशन के साथ दर्शकों को बांधे रखा है। ‘नागिन 7’ में इस बार कहानी और भी बड़े लेवल पर जाती दिख रही है। इच्छाधारी नागिन के साथ-साथ अब शो में इच्छाधारी ड्रैगन की एंट्री हो चुकी है, वहीं एक खतरनाक विलेन के रूप में आकाशदीप सहगल की वापसी ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में हमने कनिका मान और आकाशदीप सहगल से खास बातचीत की। दोनों ने अपने किरदार, शो और वापसी को लेकर खुलकर बात की है। नागिन एक बड़ी फ्रेंचाइजी है। क्या आपने पहले कभी सोचा था कि आप इसका हिस्सा बनेंगी? कनिका मान- नागिन अपने आप में एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है। इसके अब तक छह सीजन आ चुके हैं और मुझे सभी बहुत पसंद आए हैं। मेरे घर, पड़ोस और रिश्तेदारों में सब लोग नागिन देखते हैं। मुझे ये शो बहुत इंटरेस्टिंग लगता था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी। एकता कपूर मैम के शो हमेशा अलग लेवल के होते हैं। इस बार मैं इच्छाधारी नागिन नहीं, बल्कि इच्छाधारी ड्रैगन हूं, यही चीज मुझे सबसे ज्यादा एक्साइट कर रही थी। नागिन 7 में आपका लुक और गेटअप काफी चर्चा में है। इस किरदार में खुद को देखकर और इसे निभाते हुए आपको कैसा लग रहा है? आकाशदीप सहगल- ये किरदार चुनौतीपूर्ण भी है और बहुत मजेदार भी। इसका अंदाज बिल्कुल अलग है। इससे पहले मैंने ऐसा कैरेक्टर नहीं निभाया। इसमें एक अलग स्टाइल है, स्वैग है और फ्लो है। शो में मेरे डायलॉग्स बहुत स्ट्रॉन्ग हैं और विलेन का रोल होने की वजह से कई शेड्स खेलने को मिलते हैं, इसलिए इसे निभाने में बहुत मजा आ रहा है। आपका रोल शो में गेम-चेंजर कैसे साबित होगा, इस पर कोई हिंट देंगी? कनिका मान- मेरा कैरेक्टर दूसरे एपिसोड में ड्रैगन के तौर पर इंट्रोड्यूस हुआ है। अब दर्शक देख रहे हैं कि वो किस तरह का इम्पैक्ट लेकर आ रहा है। राधिका की जर्नी एक रोलर-कोस्टर जैसी है उसकी बैकग्राउंड, ड्रैगन बनने तक का सफर और जो सिचुएशंस वो फेस करती है, वो सब बहुत इंटेंस है। कुछ सीन ऐसे हैं कि अगर वो रियल लाइफ में हो जाएं, तो इंसान अंदर से हिल जाए। फैंस पूछते हैं कि आपने वापसी में इतना वक्त क्यों लगाया? आकाशदीप सहगल- सबसे पहले मैं दर्शकों से माफी मांगना चाहता हूं। 2015 में मेरी मां का निधन हो गया था। उसके बाद मैं आत्म-खोज के दौर में चला गया। मुझे ये समझने में समय लगा कि मैं असल में कौन हूं और जिंदगी से क्या चाहता हूं। इस इंडस्ट्री में इंसान काम में इतना उलझ जाता है कि खुद से दूर हो जाता है। सेट पर आपकी और प्रियंका की दोस्ती कैसी रहती है? कनिका मान- हम दोनों गॉसिप टाइप लोग नहीं हैं, लेकिन बातें कभी खत्म ही नहीं होतीं। हमारी दोस्ती 10 साल पुरानी है। हमने एक-दूसरे को अप्स एंड डाउन में देखा है। हम एक-दूसरे को जेनुइनली सपोर्ट करते हैं और एक-दूसरे की ग्रोथ देखकर खुश होते हैं। काफी समय तक ये चर्चा रही कि आपने एक्टिंग से संन्यास ले लिया है और सलमान खान को लेकर भी कई अटकलें लगीं? आकाशदीप सहगल- संन्यास मैंने लिया है, लेकिन वो बाहरी नहीं बल्कि अपने मन के भीतर लिया है। सिर्फ पहाड़ों पर जाकर खड़े हो जाना ही संन्यास नहीं होता। असली मोक्ष तो दुनिया में रहते हुए, जिम्मेदारियों के बीच खुद को समझकर भी पाया जा सकता है। जहां तक सलमान खान से जुड़ी अफवाहों की बात है, तो मैं साफ कहना चाहता हूं कि मैं सलमान से भी उतना ही प्यार करता हूं, जितना शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन से करता हूं। ये कहना कि सलमान ने मेरी जिंदगी खराब की, पूरी तरह गलत है। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। अगर कोई ऐसा दावा करता है कि मैंने ये बात कही है, तो मैं खुले तौर पर चुनौती देता हूं अगर किसी के पास ऐसा कोई वीडियो या सबूत हो, तो मैं उसे ₹5 करोड़ देने को तैयार हूं। आपका किरदार शो में कितना अहम साबित होने वाला है? आकाशदीप सहगल- ये पूरी तरह दर्शकों पर निर्भर करता है। लेकिन जिस तरह से मेरी एंट्री को पसंद किया गया है, उससे लगता है कि ये किरदार बड़ा होने वाला है। लोग इसे ‘विलेन ऑफ विलेंस’ कह रहे हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'With Love' BO day 8: Film crosses Rs 14 crore India net
    Next Article
    'Pennum Porattum' BO day 2: Film collects Rs 26 lakhs

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment