Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग:ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते

    3 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। UN के मानवाधिकार कार्यालय ने ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले की जांच कराने की मांग की है। इस हमले में 150 छात्राओं की मौत हुई थी। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि उसके मुताबिक इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा है कि इस मामले की जल्द, निष्पक्ष और पूरी जांच होनी चाहिए। जिनेवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने कहा कि जिस पक्ष ने हमला किया है, उसी की जिम्मेदारी है कि वह इसकी जांच करे और सच सामने लाए। उन्होंने इस घटना को बहुत डरावना बताया और कहा कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे इस संघर्ष की तबाही और दर्द को दिखाती हैं। यह स्कूल दक्षिणी ईरान में है और उस पर शनिवार को हमला हुआ था। उसी दिन अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिकी सेना जानबूझकर किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाती। वहीं इजराइल ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। जंग में अमेरिका के दावे... ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    150 ईरानी लड़कियों का सार्वजनिक अंतिम संस्कार:बंकर में बंद इजराइली नागरिकों ने प्रार्थना की; इजराइल-ईरान जंग की 20 PHOTOS
    Next Article
    Selena Gomez reveals which Taylor Swift song is about her

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment