Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    घर में घुस कर लेपर्ड ने महिला पर हमला किया:रिहायशी इलाकों में घूम रहा, देखने के लिए छत पर चढ़े लोग; जयपुर-सीकर की टीमें पहुंचीं

    10 hours ago

    घर में घुसकर लेपर्ड ने 65 साल की महिला पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अचानक आवासीय (रिहायशी) इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट से अफरा-तफरी मच गई। मामला सीकर के रींगस कस्बे का है। मोबाइल दुकान के मालिक गोविंद परसका ने बताया- सुबह 11 बजे नगर पालिका के वार्ड नंबर-23 स्थित कुमावत मोहल्ले में लेपर्ड को देखा गया। लेपर्ड पहले मुकेश जांगिड़ के मकान के चौक में घुस गया। उसको देखकर परिवार के लोग घबरा गए और कमरों में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद लेपर्ड पास ही स्थित श्रीराम कुमावत के मकान में घुसा। वहां उसने दीपक दम्बीवाल की ताई आंची देवी (65) पर हमला कर दिया। आंची देवी के चेहरे को नोंच लिया। कस्बे के प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। वन विभाग जयपुर और सीकर की टीमें दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची हैं। लेपर्ड काफी समय से बंद पड़े सार्वजनिक भवन में घुसा है। मौके पर जेसीबी मंगवाई गई है। यहां की झाड़ियों और मलबे को हटाकर रेस्क्यू किया जाएगा। लेपर्ड के मूवमेंट की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Atlassian Cuts 1,600 Jobs As Company Shifts Focus To AI: "Right Decision"
    Next Article
    US energy secretary deletes post claiming Navy escorted tanker through Strait of Hormuz

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment